Pages

▼

शनिवार, जुलाई 4

बॉलीवुड में एक बार फिर पसरा शोक का माहौल, छोड़ गई मास्टर जी सरोज खान

बॉलीवुड गलियारे में मौत का मातम जैसे खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का गम अभी कम हुआ भी नही था कि अब फिर से बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर सरोज खान का निधन हो गया है। सरोज खान की उम्र 71 वर्ष थी और इन्होंने कल रात लगभग 1 बजकर 51 मिनट पर मुम्बई के बांद्रा स्थित गुरुनानक देव हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।
Image courtesy- Google
सरोज खान लंबे समय से बीमारियों से ग्रसित थी। बीते 17 जून को साँस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें मुम्बई के बांद्रा स्थित गुरुनानक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ सरोज खान(saroj khan) का कोरोना (Covid-19) का टेस्ट भी कराया गया था जिसमे सरोज खान (saroj khan) की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
Image courtesy- Google
सरोज खान ने मात्र 3 वर्ष की आयु में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। सरोज खान ने सन 1974 में हेमा मालिनी की फ़िल्म 'गीता मेरा नाम' से कॉरियोग्राफी की तरफ डेब्यू किया था।
Image courtesy- Google
सरोज खान को पॉपुलैरिटी मिस्टर इंडिया फ़िल्म में श्री देवी के गाने 'हवा हवाई' से मिली। सरोज खान ने अपनी जिंदगी में 200 से ज्यादा फिल्मों में कॉरियोग्राफी की है। सरोज खान ने 2000 से ज्यादा गानों में कॉरियोग्राफी भी की है।
सरोज खान को तीन नेशनल अवार्ड भी मिले है। जिसमें पहला अवार्ड 2003 में देवदास फ़िल्म के 'डोला रे डोला' के लिए मिला था। सरोज खान को दूसरा नेशनल अवार्ड सन 2006 श्रृंगारं फ़िल्म के सभी गानों की कॉरियोग्राफी के लिए मिला था। इसमें सरोज खान की जमकर तारीफ भी हुई थी। सरोज खान को तीसरा नेशनल अवार्ड 2008 में शाहिद कपूर और करीना कपूर की फ़िल्म 'जब वी मेट' के गाने 'ये इश्क़ हाय' के लिए मिला। जिसमें सरोज खान की पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गयी।
Image courtesy- Google
बॉलीवुड में सरोज खान के नाम ही सबसे ज्यादा कॉरियोग्राफी के अवार्ड है। सरोज खान को 2008 में ऐश्वर्या और अभिषेक की फ़िल्म 'गुरु' सन 2003 में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित की फ़िल्म 'देवदास' सन 2003 में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अजय देवगन की फ़िल्म 'हम दिल दे चुके सनम' सन 1994 में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फ़िल्म 'खलनायक', सन 1993 में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फ़िल्म बेटा के लिए इन्हें अवार्ड्स मील है। सन 1991 में आई फ़िल्म साहेब सैलाब के गाने 'हमको आजकल है इंतजार' के लिए भी अवार्ड मिला है। सन 1990 में श्री देवी की फ़िल्म 'चालबाज' ने सरोज खान को सबसे ज्यादा प्रशिद्ध किया था।। सन 1989 में आई 'तेजाब' फ़िल्म के गाने 'एक दो तीन' में माधुरी दीक्षित के ऊपर जबरदस्त कॉरियोग्राफी कर उन्हें बेस्ट कॉरियोग्राफी का भी अवार्ड मिला था।
Image courtesy- Google
सरोज खान को 3 नेशनल, 8 फ़िल्म फेयर, अमेरिकन अवार्ड समेत कई अवार्ड दिए गए है। सरोज खान को 'Mother Of Dance' कहा जाता था। सरोज खान 'मास्टर जी'  नाम से भी जानी जाती रही हैं। सरोज खान ने अपनी कॉरियोग्राफी से बहुत से आम लोगों को खास बना दिया और उन्हें पहचान दिलाई। सरोज खान ने हेमा मालिनी, श्री देवी से लेकर सारा अली खान, आलिया भट्ट तक सबको डांस सिखाया है। ऐसी महान कोरियोग्राफर आज हमारे बीच नही रही।

1 टिप्पणी: